• 31/03/2023

35 की मौत: इंदौर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 पहुंची, अभी भी कई लापता

35 की मौत: इंदौर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 पहुंची, अभी भी कई लापता
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ 35 हो गई है। बावड़ी के मलबे में अभी भी लोग दबे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम के साथ ही मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सेना के जवानों की मदद ली जा रही है।

Also Read: ब्राह्मणों पर राजद्रोह दर्ज करने और वापस मूल स्थान में भेजने के निर्देश, सभी SP को आदेश जारी, जाने पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर स्थित बावड़ी के ऊपर डले स्लैब के ऊपर बैठकर सभी पूजा कर रहे थे। बड़ी संख्या में बैठे लोगों को भार स्लैब सह नहीं सका और भर-भराकर धंस गा। जिससे ऊपर बैठे सभी लोग 40 फीट नीचे बावड़ी के अंदर गिर गए। बावड़ी में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोगों को बाहर निकालना शुरु किया। रस्सियों के सहारे तकरीबन 18 लोगों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमेंं 18 महिलाएं और लड़किया शामिल है। वहीं घायल 2 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई।

लोगों के रेस्क्यू के लिए रात 11 बजे महू से आर्मी के 70 जवान इंदौर पहुंचे है। एनडीआरएफ की टीम के साथ अभी भी रेस्क्यू जारी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग यहां मलबे के अंदर दबे हुए हैं।

Also Read: हिंडनबर्ग के बाद अब इन 2 रिपोर्ट्स ने बढ़ाई अडानी की मुसीबत, ग्रुप की इन कंपनियों के निवेशकों के लिए खतरे की घंटी!

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…