- 14/10/2024
CM बनने के बाद आतिशी ने पीएम मोदी से पहली बार की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी.. नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट


दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोंनों नेताओं के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
दिल्ली की सीएम बनने के बाद आतिशी की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है। आतिशी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा- आज मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं राजधानी दिल्ली के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करती हूं।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा
बता दें कि दिल्ली की सीएम बनने के बाद आतिशी ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की है, इसलिए इस मुलाकात को और भी अहम माना जा रहा है। हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद जनता की अदालत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।
दरअसल, आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। शपथ लेने के साथ ही वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई थीं। एक खास बात यह भी है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सीएम पद संभालने वाली तीनों महिला मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम उम्र की महिला सीएम हैं। आतिशी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी।