• 09/10/2024

अब CM हाउस पर सियासी महाभारत, मुख्यमंत्री का समान फेंकने का लगाया आरोप, जानिए क्या है मामला

अब CM हाउस पर सियासी महाभारत, मुख्यमंत्री का समान फेंकने का लगाया आरोप, जानिए क्या है मामला
Spread the love

दिल्ली के सीएम हाउस को सील कर गिया गया है। अवैध इस्तेमाल के आरोप में मुख्यमंत्री निवास को सील किया गया है। PWD विभाग ने ये एक्शन लिया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि PWD ने मुख्यमंत्री का सामान जबरन बाहर फेंकवा दिया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। बीजेपी के इशारे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने जबरन सीएम आतिशी का सामान मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से बाहर निकाला।

दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास को खाली किया था, उसे बुधवार को सील कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने सरकारी आवास में अवैध निर्माण और आवास खाली करने की प्रक्रिया ठीक से पूरी नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। सरकारी आवास के मेन गेट पर दो ताले भी लगा दिए गए हैं। वहीं, सतर्कता विभाग ने भी अधिकारी प्रवेश रंजन झा सहित तीन अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

इधर, मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। पिछले 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है।

मामले पर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। विजेंदर गुप्‍ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा, ‘केजरीवाल के शीशमहल पर PWD ने कार्रवाई की है। हमारी मांग पूरी हुई। शीशमहल सील होने पर हम दिल्लीवासियों को गर्व है। उन्‍होंने आगे कहा कि सीलिंग के फैसले का स्वागत है। साथ ही यह जांच भी करनी चाहिए कि क्यों पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा मुख्यमंत्री को घर में अवैध रूप से घुसाने की कोशिश की और पोजेशन सरेंडर क्‍यों नहीं किया?

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…