• 10/10/2024

भारत ने खोया अपना अनमोल रतन, नहीं रहे टाटा.. झारखंड-महाराष्ट्र में राजकीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

भारत ने खोया अपना अनमोल रतन, नहीं रहे टाटा.. झारखंड-महाराष्ट्र में राजकीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Spread the love

टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर को देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा को कुछ दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बुधवार रात तकरीबन 11:30 बजे अंतिम सांस ली।

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड की सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि रतन टाटा के सम्मान में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान राज्य में कोई भी सांस्कृतिक या उत्सव कार्यक्रम नहीं होंगे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रतन टाटा के पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स लॉन नरीमन पॉइंट में रखा जाएगा। गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों को अपना मुरीद बना लिया।”

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…