• 07/06/2026

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Spread the love

00 सन्डे ऑन सायकल कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन सायकल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान युवाओं के साथ सायकिलिंग और जुम्बा का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, फिट रहने व पर्यावरण को बचाने सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम में खुद सायकल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सायकल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित सायकल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। दैनिक जीवन में सायकल का उपयोग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

साव ने कहा कि सायकल पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी एक सरल माध्यम है। अधिक से अधिक सायकल का उपयोग कर हम स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं। सायकल हमारे लिए हर दृष्टि से उपयोगी है। हमें जितना संभव हो सके, सायकल का उपयोग करना चाहिए।

Related post

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का…

Spread the loveनागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा…
हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’…
अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी

अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का…

Spread the loveकोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी और नेशनल काउंसिल ऑफ…