• 28/11/2025

DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO

DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज 28 नवंबर से DGP-IGP कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। वही आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस एम-1 रहेंगे, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। पीएम डीजीपी- आईजीपी कांफ्रेंस के समापन सत्र में भी शामिल होंगे। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।

Related post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की…

Spread the loveवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रायपुर स्थित उनके…
CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार फरार…

CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली…