• 05/07/2024

बड़ी खबर: नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर: नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एसीबी ने शुक्रवार को अलग-अलग कार्रवाई में दो रिश्वतखोर अफसरों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने राजधानी रायपुर की महिला थाना टीआई वेदवती दरियो और धमतरी के तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार जमीन के मामले में ग्रामीण से 50 हजार की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान एसीबी ने उसे धर दबोचा।

नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल

जानकारी के मुताबिक 85 डिसमिल जमीन के कब्जा विवाद में नायब तहसीलदार ने दिलीप पुरी गोस्वामी से पैसों की डिमांड की थी। जिसके बाद उसने एसीबी से इसकी शिकायत की। एसीबी ने मामले की तस्दीक करने के बाद शुक्रवार को धमतरी तहसील में दबिश दी। जहां नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल को 50 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: रिश्वत लेते महिला टीआई रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…