• 29/08/2022

यहां मजदूरों को खुदाई में मिली सोने की गिन्नीयां, करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत

यहां मजदूरों को खुदाई में मिली सोने की गिन्नीयां, करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत
Spread the love

धार: मध्य प्रदेश धार जिले में एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को बेशकीमती धातु का लोटा मिला है. मजदूर उस समय चौंक गए जब उसके अंदर सोने की गिन्नीयां मिली.

दरअसल, पूरा मामला जिले के नालछा दरवाजा क्षेत्र के चिकनिस चौक का है. यहां निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान मजदूरों को कीमती धातु का लोटा मिला. जिसमें सोने की गिन्नीयां समेत सोने की चैन के टुकड़े और सोने के कुछ टुकड़े भरे मिले.

मजदूरों ने यह बात किसी को न बताते हुए सारा सामान आपस में बांट लिया. वहीं सभी अपने-अपने हिस्से की गिन्नीयां और टुकड़े को बेचने की कोशिश में लग गए. लेकिन कामयाब नहीं हुए.

इसी दौरान धार थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सोने की गिन्नी बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धार के पास हिम्मतगढ़ से 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने हिम्मतगढ़ के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर धातु का लोटा, पुरातत्व महत्व की 86 सोने की गिन्नी, सोने की चैन के टुकड़े और सोने के टुकड़े भी जब्त किया है. जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

वहीं पुरातात्विक कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जिसमें और अधिक सामान होने और उसे बेचने की बात सामने आ सकती है.

Related post

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3 डिब्बे जलकर हुए खाक, मचा हड़कंप…

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3…

Spread the loveमध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बैतूल से छिंदवाड़ा…
Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…
Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…