• 17/06/2025

पहली बारिश में ही सड़क पर बहने लगा नालों का गंदा पानी, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव से किया जवाब-तलब

पहली बारिश में ही सड़क पर बहने लगा नालों का गंदा पानी, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव से किया जवाब-तलब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पहली बारिश के साथ ही नगर निगम की लापरवाही सामने आ गई, जहां नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इस अव्यवस्था पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है।

शनिवार और रविवार की शाम हुई तेज बारिश में महज एक घंटे की बौछार से ही नाले-नालियों की सफाई के दावे धराशायी हो गए। गोल बाजार, पुराना बस स्टैंड चौक, सिटी कोतवाली के सामने समेत कई इलाकों में गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई और निगम के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठे हैं।

हाईकोर्ट ने मीडिया में आई खबरों को जनहित याचिका मानते हुए सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने नोटिस लिया कि हर साल नाला निर्माण और सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही, बारिश से कोविड और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कोर्ट ने सचिव से अब तक के कार्यों का ब्योरा मांगा है।

वहीं, नगर निगम ने हाईकोर्ट में अपोलो अस्पताल की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और बीटी कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि अपोलो चौक से मानसी गेस्ट हाउस तक के लिए 6 मई 2025 को वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…