• 03/03/2025

फिर ठगे गए अनियमित कर्मचारी! सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 13 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन का ऐलान

फिर ठगे गए अनियमित कर्मचारी! सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 13 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन का ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का आज दूसरा बजट था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया, जो कि पिछले साल की तुलना 12 फीसदी ज्यादा है। इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को डीए बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 53 फीसदी करने की वित्त मंत्री ने घोषणा की। इन सबके बीच लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अनियमित कर्मचारियों ने बजट से निराशा व्यक्त किया है। बजट से आहत इन कर्मचारियों ने 13 अप्रैल को जंगी धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनियमित कर्मचारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करने के सम्बन्ध में बजट 2025 में किसी प्रकार के प्रावधान नहीं होने से ये कर्मचारी आहत एवं आक्रोशित है।

अनियमित कर्मचारियों ने सरकार के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्षरत अनियमित कर्मचारियों के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता/जनप्रतिनिधियों ने हमारे मंच में आकर हमारी समस्याओं को सुना तथा अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इनका यथाशीघ्र निराकरण करने की बात कही थी। प्रत्युत्तर में अनियमित कर्मचारियों ने सरकार बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण की।

अनियमित संघो के पदाधिकारियों ने अपने मांगों को लेकर निरंतर आवेदन निवेदन करते आ रहे हैं, साय सरकार से काफी उम्मीद थी परन्तु सरकार के दूसरी बजट में अनियमित कर्मचारियों लिए किसी प्रकार का घोषणा/प्रावधान नहीं होने से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है|

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन अपनी 50 से अधिक सहयोगी अनियमित संघो के साथ मिलकर 13 अप्रैल 2025 को रायपुर में जंगी धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगा| प्रदेश के अनियमित कर्मचारी एवं अनियमित संघों के पदाधिकारियों से अपील है कि लम्बी अनियमित आन्दोलन के लिए अपने आपको तैयार रखें|

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…