• 05/03/2024

हाईकोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल, इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

हाईकोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल, इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
Spread the love

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद गंगोपाध्याय 7 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे। एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने  इसकी घोषणा की।

जस्टिस गंगोपाधाय आज सुबह हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा, और इसकी एक-एक प्रति चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़  के साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम को भेजा।

इस्तीफा देने के बाद एक प्रेस कान्फेंस में उन्होंने पत्रकारों से बात की। गंगोपाध्याय ने कहा कि जस्टिस के रुप में वे लोगों की भलाई के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते। इसलिए न्यायपालिका छोड़कर राजनीति में उतरने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें: राम, हनुमान और देश पर DMK नेता का विवादित बयान, बढ़ेगी INDIA गठबंधन की मुसीबत! 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उन्होंने जमकर  तारीफ की और उन्हें बहुत मेहनती आदमी बताया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। पीएम मोदी बहुत मेहनती व्यक्ति हैं और वह इस देश के लिए कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। न्यायपालिका छोड़ने के बाद गंगोपाध्याय का पश्चिम बंगाल की तामलुक सीट से बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें: Maoist Link Case: प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित सभी बरी, हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा की रद्द 

आपको बता दें जस्टिस अभीजीत गंगोपाध्याय इस साल अगस्त में अपने पद से रिटायर होने वाले थे। जज बनने से पहले 24 साल तक उन्होंने वकालत की। 2 मई 2018 को कलकत्ता हाईकोर्ट के वे एडिशनल जज बने। साल 2020 में उन्हें स्थायी जज बनाया गया।

जस्टिस गंगोपाध्याय उस वक्त चर्चा में आए थे जब इस साल जनवरी के महीने में शिक्षक भर्ती केस में उन्होंने हाईकोर्ट के अपने सहयोगी जज जस्टिस सौमेन सेन पर राज्य की सत्तारुढ़ दल टीएमसी के लिए काम  करने का आरोप लगाया था।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…