• 24/08/2022

राजधानी में आज भूलकर भी इन मार्गों पर न जाएं, आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, इन डायवर्टेड रास्तों को चुनें

राजधानी में आज भूलकर भी इन मार्गों पर न जाएं, आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, इन डायवर्टेड रास्तों को चुनें
Spread the love

रायपुर। भाजयुमो का आज बुधवार को राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन है। भाजयुमो के प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेता भी प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। भाजयुमो के प्रदर्शन को देखते हुए आज राजधानी रायपुर के कई मार्गों में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। अगर आप राजधानी जा रहे हैं या फिर रायपुर में ही आपको कहीं आना-जाना हो तो आप डायवर्टेंड रास्तों का ही उपयोग करें।

निम्नलिखित मार्गो पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा :-

01. कोतवाली चौक से फायर ब्रिगेड चौक
02. शास्त्री चौक से बंजारी चौक फायर ब्रिगेड चौक महिला थाना चौक
03. महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माई चौक कबीर चौक
04. शास्त्री चौक से खजाना चौक
05. आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक
06. केनाल रोड पंचशील चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक
07. पीडब्ल्यूडी चौक से सर्किट हाउस इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग तक
08.खालसा स्कूल ऑक्सिजोन से ख़ज़ाना चौक
09भारत माताचौक से एसआर पी (भगत सिंह चौक )

सुगम मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं:-

01. शास्त्री चौक से खजाना चौक कलेक्ट्रेट परिसर जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से मरही माता चौक खालसा स्कूल, भाटिया नर्सिंग होकर आवागमन कर सकेंगे ।
इसी प्रकार शास्त्री चौक से एस आर पी चौक तेलीबांधा जाने के लिए मरही माता चौक से खालसा स्कूल केनाल चौक होकर भारत माता चौक से SRP चौक एवम तेलीबांधा चौक की और आवागमन कर सकते हैं

02. कालीबाड़ी से शास्त्री चौक रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चालक केनाल लिंकिंग रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं ।

03. सर्किट हाउस एवं कंट्रोल रूम जाने वाले वाहन चालक कटोरा तालाब चौक से पीडब्ल्यूडी चौक कालीमाई तिराहा, एलआईसी टर्निंग से कंट्रोल रूम सर्किट हाउस तक आवागमन कर सकते हैं
04कालीबाड़ी से शास्त्री चौक के लिए जाने वाले कोतवाली चौक जय स्तंभ होकर आवागमन कर सकेंगे !
05काली बाड़ी से कालीमंदिर की ओर जाने वाले महिला थाना बाल गोपाल हॉस्पिटल आर आई गेट कुंदन पेलेस होते जा सकेंगे !

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के अफसरों को बीजेपी की खुली चेतावनी, नितिन नबीन बोले- दबंगई दिखाई तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…