• 23/10/2023

DSP की मौत: जिम में एक्सरसाइज के दौरान डीएसपी की मौत, मचा हड़कंप

DSP की मौत: जिम में एक्सरसाइज के दौरान डीएसपी की मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

देश के भीतर असमय मौत के मामले लगातार जारी हैं। कभी हंसते-गाते, कभी नाचते, कभी खेलते-कूदते तो कभी एक्सरसाइज के दौरान हो रही मौतों ने हैरान कर दिया है। हरियाणा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पुलिस विभाग में डीएसपी जोगिंदर देसवाल की जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत हो गई। वे पानीपत जेल में तैनात थे। आज सुबह वे जिम गए और वहां एक्सरसाइज के दौरान गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि देसवाल की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। पिछले दिनों गाजियाबात के खोड़ा में 19 साल के एक लड़के सिद्धार्थ कुमार सिंह की जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ने के दौरान मौत हो गई थी।

इस साल नवरात्रि में गरबा करते हुए 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत होने की खबरें भी सामने आई थी।  अब डीएसपी की मौत ने लोगों को चौका दिया है। बताया जा रहा है कि वे शारीरिक रुप से काफी फिट थे। देसवाल उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनका आईडी कार्ड से उनका बेटा टोल पार करने की कोशिश कर रहा था। उसे एक हवलदार ने पकड़ा था।

 

Related post

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की…
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए…
अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध

अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और…

Spread the loveरायपुर। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी…