• 24/05/2025

SEX रैकेट में शामिल महिलाओं के मोबाइल ने उगला राज, नाम-पहचान बदलकर रह रही दो और बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

SEX रैकेट में शामिल महिलाओं के मोबाइल ने उगला राज, नाम-पहचान बदलकर रह रही दो और बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले भिलाई से तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) अवैध प्रवासियों की तलाश में जुटी है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

सेक्स रैकेट जांच से हुआ खुलासा

एसटीएफ हेड सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जयंती नगर में एक दिन पहले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान एक आरोपी महिला के मोबाइल से दो अन्य महिलाओं के नंबर मिले। इन महिलाओं ने खुद को रानी पासवान और सपना शर्मा बताया, लेकिन जांच में उनके असली नाम खुशबू बेगम और सनाया नूर होने का खुलासा हुआ। दोनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं और अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थीं।

सनाया नूर के फर्जी दस्तावेज

जांच में पता चला कि सनाया नूर बांग्लादेश के दीनाजपुर जिले की रहने वाली है। उसने 15 साल पहले अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश सीमा पार की थी। पिछले आठ साल से वह रायपुर के चंगोराभाठा में रह रही थी। सनाया ने 2019 में फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक बताया। उसने अभय शर्मा नाम के व्यक्ति को अपना पति बताकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता परिचय पत्र बनवाया। मोबाइल डाटा जांच में खुलासा हुआ कि वह इंटरनेट कॉल के जरिए बांग्लादेश के कई नंबरों के संपर्क में थी।

खुशबू बेगम की फर्जी शादी

रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम भी दीनाजपुर, बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने 15 साल पहले बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया। पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ फर्जी आधार कार्ड बनवाया और फर्जी शादी कर राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार किए।

मकान मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने उन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है, जिनके घरों में ये महिलाएं फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रही थीं। यदि जांच में मकान मालिकों की संलिप्तता पाई गई, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

अब तक गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक

  • रानी पासवान (असली नाम: खुशबू बेगम)
  • सपना शर्मा (असली नाम: सनाया नूर)
  • अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष (असली नाम: पन्ना बीबी)
  • ज्योति (असली नाम: शाहिदा खातून) और उनका पति रासेल शेख।

 

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…