• 06/02/2023

तुर्की में भूकंप से मची भारी तबाही, कई इमारतें जमींदोज, 17 की मौत, सीरिया और लेबनान में भी झटके

तुर्की में भूकंप से मची भारी तबाही, कई इमारतें जमींदोज, 17 की मौत, सीरिया और लेबनान में भी झटके
Spread the love

तुर्की में शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 थी। भूकंप की वजह से कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चारों तरफ तबाही का मंजर है। अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक तुर्की में भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 4.17 बजे आया। इसका केन्द्र जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के झटके से कई इमारतें ढह गई। ओस्मानिया में 34 इमारतें तबाह  हो गई। अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे। इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।

इसके साथ ही भूकंप के झटके लेबनान और सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं है। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी 

 

Related post

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में…

Spread the loveसारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…
CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के…
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा

CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग…

Spread the loveदंतेवाड़ा. एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026…