• 22/02/2023

ED BREAKING: ED की टीम ने छत्तीसगढ़ के इन सरकारी दफ्तरों में दी दबिश, कार्रवाई जारी

ED BREAKING: ED की टीम ने छत्तीसगढ़ के इन सरकारी दफ्तरों में दी दबिश, कार्रवाई जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अफसरों और नेताओं के बाद अब सरकारी विभागों में छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंची। जहां श्रम विभाग, GST और आवास एवं पर्यावरण के दफ्तरों में ईडी की टीम ने दबिश दी।  ईडी के अधिकारी पिछले कई घंटों से यहां दस्तावेज खंगाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कई अधिकारियों से यहां पूछताछ भी हुई है।

आपको बता दें 2 दिन पहले ईडी की टीम ने कांग्रेस के दो विधायकों के अलावा आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। ईडी ने जिन नेताओं के यहां छापा मारा था उसमें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर लगातार दो दिन राजधानी सहित प्रदेश में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ था।

इसे भी पढ़ें : अडानी पर अब विकिपीडिया का खुलासा, औंधे मुंह गिरे शेयर, डूब गए 40 हजार करोड़ रुपए 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…