• 22/02/2023

अडानी पर अब विकिपीडिया का खुलासा, औंधे मुंह गिरे शेयर, डूब गए 40 हजार करोड़ रुपए

अडानी पर अब विकिपीडिया का खुलासा, औंधे मुंह गिरे शेयर, डूब गए 40 हजार करोड़ रुपए
Spread the love

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और नए खुलासे से हड़कंप मच गया है। विकिपीडिया द्वारा अडानी को लेकर किए गए खुलासे के बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में 12 प्रतिशथ की बड़ी गिरावट आई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों में ज्यादातर में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप की कंपनियों का अब मार्केट कैप 40 हजार करोड़ रुपये घट गया। अब अडानी की संपत्ति घटकर 46.1 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ गौतम अडानी दुनिया के रईस कारोबारियों की लिस्ट में लुढ़क कर 27 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्या कहा विकिपीडिया ने

विकिपीडिया का आरोप लगाया है कि करीब एक दशक से अडानी समूह को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बढ़ा-चढ़ाकर लिखा और कहा गया है। इसके लिए ‘साक पपिट’ का भी इस्तेमाल किया गया। 40 से अधिक ‘साक पपिट’ या अघोषित रूप से पेड राइटर्स ने अडानी परिवार और पारिवारिक व्यवसायों पर 9 लेख लिखे या संशोधित किए। इनमें से कई ने कई लेखों को संपादित किया और गैर-तटस्थ सामग्री को जोड़ा। इन ‘साक पपिट’ में कंपनी के कर्मचारी भी थे, गैर-तटस्थ सामग्री जोड़ने और सूचना पर विकिपीडिया की चेतावनियों को हटा दिया। बाद में विकिपीडिया ने इन ‘साक पपिट’ को ब्लॉक कर दिया।

आपको बता दें कि ‘साक पपिट’ इंटरनेट पर सक्रिय ऐसे फर्जी अकाउंट्स को कहते हैं, जो ब्लॉग, फोरम, विकिपीडिया और फेसबुक या ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करते हैं।

Related post

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे के खिलाफ अमेरिका में अरेस्ट वारंट जारी, 2236 करोड़ की रिश्वत देने और धोखाधड़ी का मामला

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे…

Spread the loveहिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अब एक बार फिर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) नई मुसीबत में फंस…
अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में आखिर क्या है?

अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी का मामला उठाकर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है।…
हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा खुलासा, इस बार भी अडानी ही.. या फिर…

हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा…

Spread the loveअडानी ग्रुप पर सनसनीखेज खुलासे के बाद शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने एक और नई रिपोर्ट लाने का संकेत…