• 14/10/2022

ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25 ठिकानों पर की छापामारी

ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25 ठिकानों पर की छापामारी
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की शराब नीति के मामले में ED ने शुक्रवार को फिर से छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीमें 25 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह छापे शराब कारोबारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर की जा रही है।

ईडी अब तक इस पूरे मामले में 150 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। वहीं कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई है। जिसमें शराब कारोबारी और  ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू का भी नाम शामिल है ।उन्हें पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। इस कथित घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया है।

घोटाले का आरोप लगने के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति को वापस ले लिया है। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिशकी थी। सीबीआई ने मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था।

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच एजेंसी कस सकती है शिकंजा, जाने चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया

ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच…

Spread the loveकथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED अब मुख्यमंत्री पर भी शिकंजा कस सकती है।…
गिरफ्तार होंगे केजरीवाल? CBI दफ्तर जाने से पहले जताई आशंका, जानें क्या कहा

गिरफ्तार होंगे केजरीवाल? CBI दफ्तर जाने से पहले जताई…

Spread the loveशराब घोटाला मामले में सीबीआई आज मुख्यमंत्री से पूछताछ करेगी। CBI दफ्तर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…