• 02/05/2023

ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच एजेंसी कस सकती है शिकंजा, जाने चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया

ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच एजेंसी कस सकती है शिकंजा, जाने चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया
Spread the love

कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED अब मुख्यमंत्री पर भी शिकंजा कस सकती है। ED द्वारा कोर्ट में दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले को लेकर कई खुलासे भी किए हैं।

चार्जशीट में कहा गया है कि नई आबकारी नीति सीएम अरविंद केजरीवाल का ही (Brain Child) प्लान था। केजरीवाल के अलावा चार्जशीट में तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी के कविता का भी नाम है। चार्जशीट में ED ने कहा है कि आबकारी नीति बनने और उसके लागू होने के बाद के कविता ने विजय नायर के साथ कई दफे मीटिंग की थी।

चार्जशीट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के साथ मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी की मीटिंग हुई थी। आबकारी नीति का हिस्सा बनने के लिए केजरीवाल ने मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी का स्वागत किया था।

चार्जशीट में ईडी ने कहा है कि विजय नायर ने ही अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई और बुची बाबू के साथ जूम कॉल अरेंज कराया था। साथ ही यह भी कहा गया है कि विजय नायर आम आदमी पार्टी का महत्वपूर्ण सदस्य था जो कि आबकारी नीति को मैनेज कर रहा था।

चार्जशीट ईडी ने कहा है कि विजय नायर ने समीर महेन्द्रू से कहा था कि अरुण पिल्लई और उसका सहयोगी ग्रुप शराब में निवेश करने का उत्सुक था। इस ग्रुप के पास बहुत पैसा है साथ ही राजनीतिक संबंध और केजरीवाल से दोस्ती थी। समीर महेन्द्रू ने विजय नायर को परखने के लिए अरविंद केजरीवाल से मीटिंग कराने के लिए कहा था। जिसके बाद नायर ने केजरीवाल और समीर महेन्द्रू के बीच फेसटाइम पर मीटिंग कराई थी।

चार्जशीट में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नाम का भी जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शराब घोटाले की शुरुआत में विजय नायर की राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात हुई। जिसके बाद वह डिफ्टी सीएम मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया और फिर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गया।

ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि दिनेश अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह के ही कहने पर उसने दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के मालिक से पैसे अरेंज कराकर मनीष सिसोदिया को पार्टी फंड के लिए 82 लाख रुपये दिए। इस फंड का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में किया गया। दिनेश अरोड़ा ने पूछताछ में बयान दिया है कि उसकी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से 5-6 बार बात हुई। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह के आवास पर सीएम अरविंद केजरीवाल से एक बार मुलाकात भी हुई थी।

Also Read: तलाक पर ‘सुप्रीम’ फैसला, 6 महीने का नहीं करना होगा इंतजार

Related post

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से…
केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी का नया कैंपेन, विदेश तक होगा अनशन

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी…

Spread the loveआबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू…