• 28/03/2023

ED Raid in Chhattisgarh: विधायक, बड़े उद्योगपति सहित कई रसूखदारों के यहां ईडी की दबिश, राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में कार्रवाई

ED Raid in Chhattisgarh: विधायक, बड़े उद्योगपति सहित कई रसूखदारों के यहां ईडी की दबिश, राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में एक बार फिर से छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह, कांग्रेस विधायक के यहां दबिश दी। ईडी की यह कार्रवाई रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में जारी है।

अवैध कोल परिवहन लेवी के मामले में प्रदेश में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह ईडी की टीम उद्योगपति कमल सारडा के आवास और दफ्तर के अलावा महासमुंद से कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, सीए प्रतीक जैन, मंदिर हसौद में रहने वाले जमीन दलाल सुरेश बांदे के ठिकानों पर पहुंची। इसके अलावा कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।

इससे पहले ईडी की टीम कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक पहले भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल के यहां छापा मार कार्रवाई की थी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…