• 28/03/2023

DA के बाद कर्मचारियों के लिए फिर आई बड़ी खुशखबरी, अब HRA में होने जा रहा है इजाफा, जाने कब और कितना बढ़ेगा

DA के बाद कर्मचारियों के लिए फिर आई बड़ी खुशखबरी, अब HRA में होने जा रहा है इजाफा, जाने कब और कितना बढ़ेगा

Follow us on Google News

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों DA में बढ़ोत्तरी होने के बाद अब House rent allowance (HRA) में भी इजाफा होने जा रहा है। केन्द्र सरकार ने हाल ही में DA में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद उनका डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। अब सरकार HRA में भी इजाफा करने जा रही है। जिसका ऐलान जल्दी ही होने वाला है।

Also Read: ED Raid in Chhattisgarh: विधायक, बड़े उद्योगपति सहित कई रसूखदारों के यहां ईडी की दबिश, राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में कार्रवाई

केन्द्रीय कर्मचारियों का एचआरए जल्दी बढ़ सकता है। यह इसलिए कि केन्द्र सरकार की तरफ से पहले ही इसकी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के अंत तक HRA में वृद्धि कर सकती है। जानकारों का मानना है कि मार्च तक एचआरए रिवाइज हो जाएगा। 6-6 महीने में डीए रिवाइज होता है। अगर DA 50 फीसदी तक पहुंच जाता है तो ऐसी हालत में HRA खुद रिवाजइज हो जाएगा। अभी डीए 42 फीसदी है।

आपको बता दें इससे पहले जुलाई 2021 में कर्मचारियों का DA 25 फीसदी के पार हो गया था जिसके बाद सरकार ने HRA रिवाइज किया था। जिसके बाद कर्मचारियों के सैलरी बड़ा उछाल आया था।

जानकारी के मुताबिक सरकार सरकार HRA में 3 फीसदी का इजाफा करेगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 27 फीसदी की दर से HRA मिल रहा है। एचआरए में 3 फीसदी के इजाफा होने के बाद यह बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा। सरकार के अनुसार कर्मचारियों का एचआरए तब 30 फीसदी होगा जब उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

Also Read: कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर हुआ फैसला, जानें खुशखबरी मिली या झटका