• 29/01/2024

Bigg Boss 17 Winner: बर्थ डे पर मुनव्वर फारुकी को मिला बड़ा गिफ्ट, बने बिग बॉस 17 के विजेता, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Bigg Boss 17 Winner: बर्थ डे पर मुनव्वर फारुकी को मिला बड़ा गिफ्ट, बने बिग बॉस 17 के विजेता, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Follow us on Google News

Bigg Boss 17 Winner: सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss 17) के फिनाले का ऐलान कर दिया गया है। मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बन गए हैं। अभिषेक कुमार शर्मा शो के फर्स्ट रनर अप रहे। मुनव्वर को शो जीतने पर 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ एक लग्जरी कार भी दी जाएगी। मुनव्वर के लिए और उनके फैंस के लिए ये दोहरी खुशी का दिन रहा है, क्योंकि 28 जनवरी को मुनव्वर का जन्मदिन भी था।

इसे भी पढ़ें: DA: सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, 18 महीने के बकाया DA का भेजा गया प्रस्ताव, आया बड़ा अपडेट

इमोशनल हुए दोनों कंटस्टेंट

फिनाले के आखरी लम्हों में जब बिग बॉस ने मुनव्वर और अभिषेक से बात की तो वों दोनों खुद को रोक नहीं पाए। दोनों बेहद इमोशनल हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे। मुनव्वर ने बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ‘मेरी 5 मांगे पूरी कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा’

ये थे शो के टॉप 5

बिग बॉस 17 के टॉप 5 में रहने वाले प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी थे। अरुण महाशेट्टी टॉप 5 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। इसके बाद अंकिता लोखंडे बाहर हुईं। मन्नारा टॉप 3 तक पहुंची लेकिन उसके बाद वो भी बाहर हो गईं।

इसे भी पढ़ें: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में फर्जी IAS बनकर पहुंचा युवक, हुआ कुछ ऐसा कि चढ़ गया पुलिस के हत्थे