• 02/05/2023

ED Breaking: एजाज ढेबर ईडी कार्यालय तलब, अधिकारियों की टीम कर रही पूछताछ, बाहर कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा

ED Breaking: एजाज ढेबर ईडी कार्यालय तलब, अधिकारियों की टीम कर रही पूछताछ, बाहर कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा
Spread the love

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम रायपुर महापौर एजाज ढेबर से पूछताछ कर रही है। ईडी का समन मिलने पर एजाज ढेबर रायपुर स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे। जहां अधिकारियों की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। एजाज ढेबर से पूछताछ की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं।

इससे पहले मार्च महीने में ईडी की टीम ने एजाज ढेबर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। ढेबर के अलावा ईडी की टीम ने दुर्ग-भिलाई और रायपुर में शराब कारोबारियों और अफसरों के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी की टीम ने दुर्ग में गैंगस्टर और होटल संचालक विनोद सिंह, भिलाई में शराब कारोबारी पप्पू बंसल, उदय राव, अतुल सिंह, संजीव फतेपुरिया, रायपुर में शराब कारोबारी बलेदव सिंह भाटिया, महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के साथ ही IAS अनिल टुटेजा और एपी त्रिपाठी के ठिकानों पर दबिश दी थी।

Also Read: ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच एजेंसी कस सकती है शिकंजा, जाने चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया 

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…