• 23/08/2023

इस टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इस टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Spread the love

श्रीलंका में 3 मैचों की वन डे सीरीज के पहले मैच में मंगलवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों से हरा दिया। 202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम महज 59 रनों पर ही ढेर हो गई। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है।

दरअसल अफगानिस्तान की टीम वन डे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर दर्ज था।

न्यूजीलैंड की टीम ने पाक के खिलाफ साल साल 1986 में खेले गए वन डे मैच में 64 रन बनाया था। इसके साथ ही न्यूजीलैंड सबसे कम स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं इस लिस्ट में तीसरा स्थान जिम्मबाब्वे का है, साल 2018 में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 67 रन ही बना सकी थी।

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…