• 01/07/2024

जिंदगी पर भारी पड़ गई चोरी! BSP में हुई मौत से दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस 

जिंदगी पर भारी पड़ गई चोरी! BSP में हुई मौत से दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस 
Spread the love

भिलाई स्टील प्लांट में केबल में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि करंट से जान गई है। घटना के बाद अंदर के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफके पैनल में हादसा हुआ। प्लांट के पैनल के अंदर केबिल के बीच में एक व्यक्ति का शव देखा गया। जिस जगह पर व्यक्ति का शव मिला वहां एक मोटी दीवार है, जो टूटी हुई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से प्लांट के अंदर दाखिल हुआ था।

BSP के ट्रेड यूनियन नेताओं के मुताबिक मृतक चोर हो सकता है, जो केबिल काटने के लिए अंदर घुसा, लेकिन करंट लगने से उसकी मौत हो गई। व्यक्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

चेंबर ऑफ कॉमर्स के फंड और मतदाता सूची पर मचा बवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

चेंबर ऑफ कॉमर्स के फंड और मतदाता सूची पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के चैंबर ऑफ कॉमर्स में फंड और मतदाता सूची को लेकर बवाल मचा हुआ है। चैंबर के पूर्व…
कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आज प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है।जिला…
गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई,…

Spread the loveरायपुर के गुढ़ियारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडे बेसबॉल बैट से युवक की बेदम पिटाई कर…