• 06/04/2024

जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ ,तेलंगाना ग्रेहाउंड का ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन, मारे गए 3 बड़े नक्सली

जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ ,तेलंगाना ग्रेहाउंड का ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन, मारे गए 3 बड़े नक्सली
Spread the love

तेलंगाना छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं।मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किये गये हैं।तेलंगाना ग्रेहाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया।जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।

 

तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान

उसूर थाना क्षेत्र में कांकेर के कर्रीगुटा जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक सहयोग से तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एक LMG और एक AK 47 समेत कई हथियार और नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।

 

शुक्रवार को दंतेवाड़ा मुठभेड़ में नक्सली ढेर

पुरांगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार और गमपुर इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को संयुक्त सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया।इस मुठभेड़ के बाद जवानों को एक पुरुष नक्सली का शव मिला।

मौके से हथियार भी बरामद किए गए। अधिकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के अलग अलग नक्सल प्रभावित जिले में अब तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 47 हो गई है।

Related post

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाएं – शंगीता आर.

मिलकर काम करें, शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

Spread the love00 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद दोपहर से शाम तक कार्यों का…
गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246…

Spread the loveरायपुर। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन समारोह आज गुरुद्वारा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में श्रद्धा एवं उत्साह…
माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग – मुख्यमंत्र विष्णु देव साय

माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु…

Spread the love०-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को समन्वय कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर / जांजगीर-चांपा जिले…