• 06/04/2024

NIA की टीम पर हमला, ब्लास्ट के सिलसिले में जांच के लिए पहुंचे थे अधिकारी

NIA की टीम पर हमला, ब्लास्ट के सिलसिले में जांच के लिए पहुंचे थे अधिकारी
Spread the love

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले के 2 अधिकारियों को चोंटे आई है। ब्लास्ट के एक मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए पहुंची थी।

मामला पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर का है। एनआईए के अधिकारी 2022 में हुए ब्लास्ट के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर पर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके से एनआईए की टीम 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जा रही थी। उसी दौरान ग्रामीणों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर अधिकारियों की गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में 2 अधिकारियों को मामूली चोंट आई है।

क्या है मामला?

साल 2022 में पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में विस्फोट हुआ था। ब्लास्ट में एक मकान धराशाई हो गया था। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच एएनआईए कर रही है। मामले में टीएमसी के 8 नेताओं से पूछताछ होनी है। इन नेताओं को बीते शनिवार बुलाया गया था लेकिन ये नेता एक बार फिर से एनआईए के सामने पेश नहीं हुए।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…