• 05/09/2025

मुठभेड़: दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

मुठभेड़: दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के घने जंगलों में शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराए  जाने की खबर है। मुठभेड़ पूर्वी बस्तर डिवीजन के थुलथुली जंगल क्षेत्र में हुई, जहां रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम खुफिया जानकारी के आधार पर अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन पर थी। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराए जाने की खबर है, जबकि कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भी कार्रवाई

इससे पहले, 28 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली के कोपरशी गांव के पास जंगल में एक अन्य मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने चार नक्सलियों को ढेर किया था। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए और सभी शवों को कब्जे में लिया गया।

2025 में नक्सलियों पर लगातार प्रहार

बस्तर में इस साल सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं। अप्रैल-मई में ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में 31 नक्सली मारे गए थे। जुलाई में अबूझमाड़ में छह नक्सली ढेर किए गए, जिनमें एक डिविजनल कमेटी सदस्य भी शामिल था। मई में नक्सली संगठन के शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू और जून में केंद्रीय समिति के वरिष्ठ नेता सुधाकर उर्फ नरसिम्हा चालन के मारे जाने से संगठन को बड़ा झटका लगा। इस वर्ष अब तक बस्तर में 200 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि दिसंबर 2023 से अब तक 453 नक्सली ढेर हुए, 1,616 गिरफ्तार किए गए और 1,666 ने आत्मसमर्पण किया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को 82…
Today Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, राजधानी समेत 22 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Today Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, राजधानी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन माह के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने…
31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक…

Spread the love00 1 सितंबर को नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के संचालन की होगी समीक्षा, माइन विजिट भी प्रस्तावित…