• 08/05/2024

‘मैं बहुत गुस्से में हूं…’ सैम पित्रोदा के बयान पर जमकर भड़के PM मोदी, जानें ऐसा क्या कहा था कांग्रेस नेता ने

‘मैं बहुत गुस्से में हूं…’ सैम पित्रोदा के बयान पर जमकर भड़के PM मोदी, जानें ऐसा क्या कहा था कांग्रेस नेता ने
Spread the love

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का भारतीयों के रंग-रूप से जुड़ा एक बयान आया है। कांग्रेस नेता के इस बयान ने बीजेपी को एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ हमलावर होने का मौका दे दिया है। चुनाव प्रचार में वारंगल पहुंचे पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि आज पता चला कि अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं, ये शहजादे के अंकल फिलॉस्फर गाइड हैं। जैसे क्रिकेट में थर्ड अंपायर है, उसी तरह ये शहजादे कंफ्यूजन में थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं। आज शहजादे के इन्हीं फिलॉस्फर अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, ये सब अफ्रीका के हैं। मतलब मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी। तब जाकर मुझे समझ आया कि चमड़ी का रंग देखकर इन्होंने मान लिया था कि द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी हैं और इसलिए उनकी चमड़ी का रंग काला है तो उनको हराना चाहिए। ये सोच आज पहली बार मुझे पहली बार पता चली।

सैम पित्रोदा ने ऐसा क्या कहा?

सैम पित्रोदा भारत की विविधता पूर्व संस्कृति पर अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा, “उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं।” इसके साथ ही पित्रोदा ने आगे कहा, “दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। भारत जैसे विविधता वाले देश में फिर भी सभी एक साथ रहते हैं।”

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…