• 23/07/2024

रायपुर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, 5 जोन आयुक्तों की अदला-बदली

रायपुर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, 5 जोन आयुक्तों की अदला-बदली

Follow us on Google News

रायपुर के नगर निगम क्षेत्र में जोन आयुक्त में बड़ा फेरबदल हुआ है। नगर निगम के 5 जोन आयुक्त का तबादला किया गया। इस बीच रायपुर के नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें जोन आयुक्त जसदेव बाबरा को जोन 7 से हटकर जोन 3 में पदस्थ किया है।

जोन आयुक्त अरुण ध्रुव को जोन क्रमांक 8 से हटकर कर 4 में पदस्थ किया, और प्रीति सिंह को जोन क्रमांक 3 से हटाकर 7 में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही A.K हालदार को मुख्यालय में पदस्थ उपआयुक्त पद से हटाकर जोन आयुक्त के पद में जोन क्रमांक 8 में पदस्थ किया गया है। वहीं राकेश शर्मा को जोन 4 से हटाकर 10 में पदस्थ किया गया है।

आदेश में रमेश जायसवाल को जोन आयुक्त 6 को जोन क्रमांक 10 के प्रभार से मुक्त किया गया है।इसके अलावा निर्वाचन एवं जनगणना का प्रभार कृष्णा खटीक उपायुक्त और जन्म-मृत्यू, विवाह पंजीयन का प्रभार स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रही को सौंपा गया है। साथ ही A.K हालदार को मुख्यालय में निर्वाचन, जनगणना तथा जन्म-मृत्यू विवाह पंजीयन के प्रभाव से मुक्त किया है।