• 06/07/2024

सड़कों पर बिखरे गौवंशों के शव, हाईवा ने 15 मवेशियों को रौंदा, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़कों पर बिखरे गौवंशों के शव, हाईवा ने 15 मवेशियों को रौंदा, ग्रामीणों में आक्रोश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के तिल्दा में बड़ी संख्या में गौवंशों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यहां पर देर रात हाईवा की चमेट में आने से 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में तीन मवेशी घायल हो गए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात वाहन ने दर्जनों गौवंशों को बुरी तरह से रौंदा। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना तोरवा क्षेत्र के अरपा पुल की बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

 

बता दें कि इन दिनों देश में गोवंशों की तस्करी और सड़क हादसे में मौत के मामले लगातार तूल पकड़ रहे। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।

 

लोगों का आक्रोश देख तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर औद्योगिकी इकाइयां बनने के बाद से ही यह सड़क काफी व्यस्त रहता है। औद्योगिक इकाइयों के हाईवा यहां पर काफी रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, जिससे हमेशा ही यहां पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Related post

सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर हुआ बड़े हादसे का शिकार, भारी चीज गिरने से दबकर हुई मौत

सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर हुआ बड़े…

Spread the loveबलौदाबाजार के सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीमेंट…
दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले बयानबाजी तेज… क्या बृजमोहन की पसंद का रखा जाएगा ख्याल?

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले…

Spread the loveरायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। मगर इस हाई प्रोफाइल सीट पर…
गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान हुई मौत

गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बीजापुर के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल…