• 30/06/2024

सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 30 गंभीर रूप से घायल, नवजात की मौत

सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 30 गंभीर रूप से घायल, नवजात की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। बिलासपुर के सारंगढ़ से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें 12 बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को सिम्स और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

दरअसल रविवार की दोपहर बिलासपुर से सारंगढ़ जा रही बस गुरुनानक चौक से निकल कर तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज पहुंची। एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक बस खंबे से जा टकराई, और फिर पलट गई। इस घटना में मुलमुला के अमोरा क्षेत्र का एक परिवार था, जिनकी नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बिजली का खंबा तेज टक्कर से गिर गया और बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है की हादसे के वक्त बस में लगभग 50 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार होते ही यात्रियों में चींख-पुकार मच गई।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…