• 30/08/2025

रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 50 हजार घूस लेते ACB ने दबोचा

रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 50 हजार घूस लेते ACB ने दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगाता जारी है। इसी के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रायगढ़ जिले में आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई शुक्रवार को खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में की गई। इस घटना से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायत और सत्यापन

एसीबी बिलासपुर इकाई को 20 अगस्त 2025 को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुनीत ने बताया कि 19 अगस्त को आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके मां के घर पंडरी महुआ गांव पहुंचे और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली। इस दौरान नारंग ने सुनीत की मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। सुनीत ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए एसीबी से संपर्क किया और नारंग को पकड़वाने की इच्छा जताई।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

रंगे हाथों गिरफ्तारी

30 अगस्त को एसीबी की टीम ने सुनीत को 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेकर खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा। जैसे ही संतोष कुमार नारंग ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई। नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धर्मजयगढ़ और खरसिया में थी तैनाती

संतोष कुमार नारंग की तैनाती धर्मजयगढ़ और खरसिया क्षेत्र में थी। एसीबी के अनुसार, नारंग ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता और उनकी मां को धमकाकर रिश्वत की मांग की थी।

Related post

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय…

Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार देर रात हाइवे पेट्रोलिंग…
ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…