• 01/06/2024

CG Loksabha election 2024: एग्जिट पोल के नतीजे में CG में बीजेपी के लिए खुशखबरी, जानिए कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें?

CG Loksabha election 2024: एग्जिट पोल के नतीजे में CG में बीजेपी के लिए खुशखबरी, जानिए कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें?
Spread the love

सातवें चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े मीडिया चैनलों के माध्यम से सबके सामने आ गए हैं। ज्यादातर न्यूज चैनलों ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 9 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है। जबकी कांग्रेस को दो सीटों पर विजयी दिखाया गया है। हालाकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं और वास्तविक नतीजे आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि विजयश्री किस पार्टी के माथे पर तिलक लगाती है।

न्यूज चैनल IBC 24 के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 9 सीटों पर विजयी दिखाया गया है। कांग्रेस को दो सीटों पर विजय मिलने की संभावना जताई गई है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 9 सीटों पर विजय मिली थी। कांग्रेस को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। आज के एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो कमोबेश 2019 के ही आंकड़े 2024 में भी रहने की संभावना है।

न्यूज 18 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

न्यूज 18 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल के आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकी कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान चैनल ने जताया है।

न्यूज 24 – टुडे चाणक्या का एग्जिट पोल

न्यूज 24 और टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी के जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया गया है। न्यूज 24 – टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता खुलने की भी उम्मीद नहीं जताई गई है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को 10 से 11 सीटें जीतते हुए बताया गया है जबकी कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस की प्रतिक्रिया

एग्जिट पोल के आने से पहले बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने बड़ा दावा किया है।मंडावी ने कहा है कि जनता बदलाव चाहती है। देश भी बदलाव के मूड में है। बस्तर की जनता कांग्रेस के साथ है।विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…