• 01/06/2024

11 एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे आए सामने, जानें NDA और INDIA गठबंधन को मिल रही कितनी सीटें

11 एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे आए सामने, जानें NDA और INDIA गठबंधन को मिल रही कितनी सीटें
Spread the love

देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोलों में एक बार फिर मोदी की लहर नजर आ रही है। एग्जिटल पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाते नजर आ रही है। हालांकि केन्द्र में किसकी सरकार बनेगी उसकी असली तस्वीर 4 जून को ही साफ हो पाएगी। आइए आपको एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाते हैं।

रिपब्लिक टीवी पीएमआरक्यू के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिल रही है।

रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्य को 43-48 सीटें मिल रही है।

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिल रही है।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 342-378, इंडिया गठबंधन को 153-169 और अन्य को 21-23 सीटें मिल रही है।

इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिल रही है।

न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को एनडीए 400, इंडिया गठबंधन को 107 और अन्य को 36 सीट मिल रही है।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 281-350, इंडिया गठबंधन को 145-201 और अन्य को 33-49  सीटें मिल रही है।

एबीपी सी-वोटर्स के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 353-383, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिल रही है।

न्यूज 18 के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 355-370, इंडिया को 125-140 और अन्य को 42-52 सीटें मिल रही है।

आजतक एक्सिस के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 361-401, इंडिया गठबंधन को 131-166 और अन्य को 08-20 सीटें मिलती दिख रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को गठबंधन को 294-329, इंडिया गठबंधन को 123-154 और अन्य को 08-20 सीटें मिल सकती है।

 

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग,…

Spread the loveदुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा…