• 26/02/2024

Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी बेटी नायाब उधास ने इस खबर की पुष्टि की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा. “बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।”

बताया जा रहा है कि पंकज उधास बीते दिनों से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 11 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। मशहूर गजल गायक का अंंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा।

उनके निधन के समाचार से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। फैन्स के साथ ही सेलीब्रेटी भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)