• 16/04/2023

Video: थाना परिसर में लगी भीषण आग, जब्त की गई गाड़ियां हुई खाक

Video: थाना परिसर में लगी भीषण आग, जब्त की गई गाड़ियां हुई खाक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में रखी जब्त गाड़ियों में आग लग गई। शनिवार-रविवार दरम्यानी रात में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस आगजनी की इस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना रात 3 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही दमकल का अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरु किया।  तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

सिटी कोतवाली परिसर में ही पुलिस रेसिडेंशियल बिल्डिंग है। खबर है कि आग बिल्डिंग तक पहुंच गई थी। बिजली नहीं काटे जाने से दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कामयबी मिली।

आग कैसे लगी, ये किसी की शरारत थी या फिर और कोई वजह अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Also Read: कौन हैं अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले, जानें तीनों ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया, Live Video 

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…