• 15/04/2023

सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद आज अनोखा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग सहित ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी

सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद आज अनोखा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग सहित ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी

Follow us on Google News

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण (Surya Grahan 2023) आज 20 अप्रैल को लगेगा। इस सूर्यग्रहण पर 100 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। वैशाख अमावस्या के दिन लगने वाला यह ग्रहण न सिर्फ ज्योतिष बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं 100 साल बाद बन रहे अद्भुत संयोग और उसके प्रभाव के बारे में।

5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा ग्रहण

आज लगने वाला यह ग्रहण 5 घंटे और 24 मिनट का होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर शुरु होगा और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

Also Read: चीन छूटा पीछे, अब भारत है दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानें कितनी है पॉपुलेशन 

100 साल बाद अद्भुत संयोग

इस बार का सूर्य ग्रहण खास होगा। ग्रहण अलग-अलग रुपों में आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार होगा। इस प्रकार के ग्रहण को हाइब्रिड सूर्यग्रहण (Hybrid Solar Eclipse 2023) कहते हैं। 100साल बाद यह हाईब्रिड सूर्यग्रहण होगा। जब चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी न ही ज्यादा कम और न ही ज्यादा अधिक होती है तब यह ग्रहण होता है।

अलग-अलग तीन रुपों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण तीन अलग-अलग रुपों में नजर आएगा। जब चंद्रमा सूर्य के छोटे हिस्से में आकर उसकी रोशनी को प्रभावित करेगा तब आंशिक सूर्यग्रहण नजर आएगा। जब चंद्रमा सूर्य के बीचों बीच आ जाएगा तो कुंडलाकार सूर्यग्रहण नजर आएगा। इस ग्रहण में बीच में अंधेरा और चारों तरफ रिंग नजर आएगी। वहीं जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आएंगे तो पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह अद्भूत संयोग 100 साल बाद दिखाई देगा।

भारत में में असर

साल का यह पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए देश में इसका कोई असर नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता वहां उसका प्रभाव नहीं होता और सूतक काल भी मान्य नहीं होता। सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले लगता है।

कहां-कहां दिखाई देगा

साल का यह पहला सूर्यग्रहण चीन, जापान, ताइवान, कंबोडिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम , फिजी, फिलीपींस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, माइक्रोनेशियासमोआ, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन, बरूनी, अंटार्कटिका,  दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

Also Read: CG में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, शादी समारोह में लाइट गुल होते ही फेंका तेजाब, पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे