• 22/11/2025

Fighter plane crash : दुबई एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, भारतीय HAL तेजस फाइटर प्लेन क्रैश

Fighter plane crash : दुबई एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, भारतीय HAL तेजस फाइटर प्लेन क्रैश
Spread the love

दुबई :-  एयर शो 2025 के अंतिम दिन शुक्रवार दोपहर को HAL तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन की ओर गिरा। घटना के समय काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। अभी तक पायलट के सुरक्षित निकलने या ईजेक्शन सीट इस्तेमाल करने की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय वायुसेना की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

तेजस 4.5 पीढ़ी का हल्का और बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। इसमें ज़ीरो-ज़ीरो ईजेक्शन सीट लगी है, जो पायलट को शून्य ऊंचाई और गति पर भी सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करती है। यह दो साल में तेजस का दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में भी तेजस विमान गिरा था, उस बार पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया था। दुबई एयर शो विश्व के सबसे बड़े विमान प्रदर्शनों में से एक है। इस साल शो में कई बड़े विमान ऑर्डर भी हुए हैं। हादसे के बाद अंतिम दिन का माहौल तनावपूर्ण बन गया।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…