• 14/10/2023

प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ दर्ज FIR मामला, अर्चना गौतम पहुंची रायपुर कोर्ट

प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ दर्ज FIR मामला, अर्चना गौतम पहुंची रायपुर कोर्ट
Spread the love

बिग बॉस कंटस्टेंट और मॉडल अर्चना गौतम रायपुर के जिला कोर्ट पहुंची। यहां उन्होंने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के मामले में रायपुर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थी।

अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी (PA) संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए मेरठ में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने संदीप सिंह पर जान से मारने की धमकी देना और जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। ये घटना रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की है। इसलिए केस को रायपुर ट्रांसफर कर दिया था। इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अर्चना गौतम रायपुर कोर्ट पहुंची। मॉडल अर्चना गौतम के साथ ही उनके पिता का भी कोर्ट ने बयान दर्ज किया है। अब मामले की अगली सुनवाई। 18 अक्टूबर को है।

 यह था मामला

अर्चना गौतम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इसके साथ ही वे प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल भी रह चुकी हैं। अर्चना गौतम के पिता ने संदीप सिंह के खिलाफ परतापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अर्चना गौतम काफी समय से प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन संदीप सिंह उनसे उन्हें मिलने नहीं दे रहे। प्रियंका गांधी के बुलावे पर अर्चना गौतम 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची थीं। अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा लेकिन संदीप सिंह ने इंकार कर दिया।

पिता के अनुसार संदीप सिंह ने अर्चना से अमर्यादित भाषा में बात करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बेटी को अधिवेशन के मंच पर ही जान से मारने और जेल में डलवाने की धमकी दी थी। इससे बेटी अर्चना को काफी गहरा मानसिक आघात लगा है। उसकी मान प्रतिष्ठा को आघात लगा है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…