• 27/07/2024

मेयर एजाज ढेबर पर FIR; पुलिस से मारपीट और गाली-गलौच का गंभीर आरोप

मेयर एजाज ढेबर पर FIR; पुलिस से मारपीट और गाली-गलौच का गंभीर आरोप
Spread the love

रायपुर मेयर एजाज ढेबर पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से मारपीट और बदसूलकी मामले में FIR हुई। जिसके बाद ढेबर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के वीडियो जारी करने के बाद पुलिस अपने आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है।

 

बता दें कि, 24 जुलाई को हुए आंदोलन को लेकर एजाज ढेबर और आशीष द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ताओं पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।इन पर आरोप है बिना अनुमति विधानसभा घेराव के लिए रास्ता बाधित किया गया। इसके साथ ही पुलिस से गाली-गलौच और मारपीट की गई।

 

महापौर ने कहा कि राजधानी अब चाकूपुर बन गया है। सांय-सांय की सरकार ठांय-ठांय की सरकार बन गई है। यहां क्राइम बढ़ रहा है। जो अपराध कर रहे हैं, उनको पकड़े ।पुलिस मुझ पर बीजेपी IT सेल से वीडियो जारी होने के बाद कार्रवाई कर रही है। मुझ पर राजनीतिक द्वेष के चलते मुझ पर FIR हुई, आज तक ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगे थे।

Related post

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…
ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, जानिए कब से खुलेगा पोर्टल

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Spread the loveरायपुर--छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक…