• 28/10/2022

CG: चलती ट्रेन से युवक ने लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत, आत्महत्या से पहले परिजनों को भेजा ये मैसेज…

CG: चलती ट्रेन से युवक ने लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत, आत्महत्या से पहले परिजनों को भेजा ये मैसेज…
Spread the love

बिलासपुर के जंगल में एक युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक की लाश पुलिस ने 80 मीटर गहरी खाई से बरामद किया है. फिलहाल युवक के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिले हैं. जिससे युवक की पहचान हो सकी.

पूरी घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है. यहां पुलिस को 24 अक्टूबर को जानकारी मिली कि भनवारटंक रेलवे स्टेशन के आगे के आगे अमर नाला पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा है. जिसके बाद पुलिस ने RPF की सहायता ली.

25 अक्टूबर की पुलिस की टीम ग्रामीणों की मदद से 4 किलोमीटर पैदल चलकर 80 मीटर नीचे युवक के शव को काफी मशक्कत के बाद बरामद किया. जिसके बाद शव को मालगाड़ी में रख कर पुलिस की टीम भनवारटंक रेलवे स्टेशन पहुंची.

पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्महत्या करने से पहले परिजनों को एक मैसेज भेजा था. युवक के शव की तलाशी के दौरान पुलिस को आधार कार्ड बरामद हुए थे. युवक की पहचान सागर कुमार घिरे पिता प्रेम कुमार घिरे के रूप में हुई है. जो मुंगेली जिले का रहने वाला है. परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था.

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…