• 18/05/2024

चलती टूरिस्ट बस में लगी आग! आठ श्रद्धालुओं की मौत, 25 से ज्यादा झुलसे

चलती टूरिस्ट बस में लगी आग! आठ श्रद्धालुओं की मौत, 25 से ज्यादा झुलसे
Spread the love

हरियाणा के नूंह में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नूंह में एक पर्यटक बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं और तीन पुरुष हैं।एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ।

हादसे में झुलसी सरोज पुंज, पूनम ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में जैसे ही बस केएमपी पर धुलावट गांव की सीमा में पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर रुकवाया और बताया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है।

आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला। बस रुकते ही आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। पास के गांव के लोगों ने भी मदद की। पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाये और जिंदा जल गए।

सूचना पाकर मौके पर शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी जितेंद्र, डीएसपी मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंच गए। जहां उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेज दिया। आठ शवों को नल्हड़ मेडिकल कालेज के शव ग्रह में रखवा दिया गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तक तक आग बुझ चुकी थी।

Related post

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा…

Spread the loveलेखक – विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व…
नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना बच्चों के दिल का सहारा,

नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना…

Spread the loveरायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों के निःशुल्क इलाज…
CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटेंगे रायपुर

CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन,…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात…