• 18/05/2024

नगर निगम की बड़ी लापरवाही, DRDO का बनाया मॉडल हेलीकॉप्टर चोरी

नगर निगम की बड़ी लापरवाही, DRDO का बनाया मॉडल हेलीकॉप्टर चोरी
Spread the love

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान डिस्प्ले किया गया DRDO की ओर से बनाया गया हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है। हैरानी की बात ये है कि हेलीकॉप्टर कहां गया और कब चोरी हुआ उसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है।

बताया गया कि साल 2020 में डिफेंस एक्सपो के समय डीआरडीओ ने स्क्रैप से चिनूक हेलीकॉप्टर का कॉपी मॉडल एंट्री गेट पर लगाया था, लेकिन एक्सपो खत्म हो जाने के बाद भी हेलीकाप्टर वहीं मौजूद रहा जिसकी देख रेख की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी।वहीं बताया गया कि हेलीकॉप्टर के गायब होने के लिए इस मामले की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई थी।

बताया गया कि हेलीकॉप्टर के गायब होने के लिए इस मामले की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई थी, जिसके बाद नगर निगम के अफसरों से पूछा गया कि हेलीकॉप्टर कहां गया तो नगर निगम के जोनल सेक्रेटरी ने लिखित जवाब देते हुए कहा था कि हेलीकॉप्टर गोमती नगर स्थित नगर निगम के “रबिश एंड रिमूवेबल” कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया था।

जानकारी के मुताबिक ऐसा कोई भी हेलीकॉप्टर कार्यशाला में नहीं है और ना ही इसकी कोई एंट्री है।बता दें कि पिछले साल 2023 में जब लखनऊ में जी20 समिट होना था। तब नगर निगम ने हेलीकॉप्टर का पिलर कमजोर होने और इलाके में वीआईपी मूवमेंट का हवाला देकर इस मॉडल को हटा दिया था, लेकिन उसके बाद हेलीकॉप्टर का क्या हुआ यह किसी को नहीं पता।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…