• 06/07/2024

कोल माइंस में आपस में भिड़े 2 गुट, उपद्रव, तोड़फोड़ और फायरिंग भी की…पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोल माइंस में आपस में भिड़े 2 गुट, उपद्रव, तोड़फोड़ और फायरिंग भी की…पुलिस ने संभाला मोर्चा
Spread the love

ओडिशा के सुंदरगढ़ में कोल वाशरी में कब्जे को लेकर दो गुट आपस में टकराए। मामला सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर कोल माइंस का बताया जा रहा है। जहां कब्जे को लेकर दो कारोबारी गुटों के बीच जमकर मारपीट,आगजनी और तोड़फोड़ के साथ कई राउंड फायरिंग हुई।

 

जानकारी के मुताबिक लंबे अर्से से रायगढ़ के दोनों कोल कारोबारियों के बीच ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले में आने वाले गर्जना बहाल में स्थित कोलवाशरी के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के परिणामस्वरूप रायगढ़ के ही एक गुट ने कोलवाशरी में कब्जा जमाकर ताला बंद कर दिया।

 

जानकारी मिलने के बाद रायगढ़ के ही दूसरे गुट के लोग वाहनों में हथियारों से लैस होकर ओडिशा स्थित कोलवाशरी पहुंच गए। जहां पहले से मौजूद पहले गुटों से आमने-सामने होने के बाद दोनों में गोलियां चलने लगी, इस पूरी वारदात में सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

 

सभी घायलों में दो को रायगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।सुंदरगढ़ एसपी ने इस मामले की जांच के लिए 15 पुलिस अफसर-कर्मचारियों की टीम बनाई है जो आगे की कार्यवाही करेंगे।

Related post

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक…
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Spread the loveरायपुर: मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़  सरकार की जनकल्याणकारी…
Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj Ka Panchang 25 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन है. आज आषाढ़…