• 26/01/2024

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप, 5 युवकों ने लूटी अस्मत

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप, 5 युवकों ने लूटी अस्मत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पांच युवकों ने मिलकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 24-25 जनवरी की दरम्या रात की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पंचायत के पास चल रहे एक कार्यक्रम को देखने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान दो लड़कों ने उसे रोका और फिर उसका अपहरण कर सूनसान इलाके में ले गए। वहां उनके 3 साथी और पहुंच गए। जिसके बादे सभी ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 363, 366, 366ए, 376डी के तहत मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…