• 07/03/2026

फ्लिपकार्ट ने 500 कर्मचारियों को कंपनी से किया बाहर, जानिए क्या है वजह

फ्लिपकार्ट ने 500 कर्मचारियों को कंपनी से किया बाहर, जानिए क्या है वजह
Spread the love

Flipkart Layoff: ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में सबसे बड़ा नाम फ्लिपकार्ट इन दिनों अपने कामकाज को लेकर सुर्ख़ियों में है. कंपनी ने हाल ही में अपने वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन (Annual Performance Review) के बाद अपने करीब 400 से 500 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के निर्देश दिए हैं. यह कुल वर्कफोर्स का लगभग 3-4% हिस्सा है.

सख्त हुआ परफॉर्मेंस रिव्यू का पैमाना

आमतौर पर फ्लिपकार्ट में हर साल 1 से 2% कर्मचारियों को उनके खराब प्रदर्शन के आधार पर हटाया जाता था, लेकिन इस बार यह संख्या पिछली बार के मुकाबले दोगुनी है. कंपनी के सूत्रों का कहना है कि इस बार परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान यानी PIP का घेरा थोड़ा बड़ा था. जिन कर्मचारियों की रेटिंग वन स्टार रही, उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया. अच्छी बात यह है कि कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को इस बदलाव के दौरान सपोर्ट (ट्रांजिशन सपोर्ट) देने का भरोसा भी दिया है.

कमाई बढ़ी, पर रफ्तार में है कमी

फ्लिपकार्ट के पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़े कहानी को साफ बयां करते हैं. कंपनी की मार्केटप्लेस कमाई 14% बढ़कर 20,493 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह बढ़त तो है, लेकिन अगर पिछले साल की 21% की रफ्तार से तुलना करें, तो यह थोड़ी धीमी है.

हालांकि, इस बीच कंपनी ने अपना घाटा 37% घटाकर 1,494 करोड़ रुपये कर लिया है. साफ़ है कि अब फ्लिपकार्ट का फोकस तेजी से बड़ा होने के बजाय मुनाफे में काम करने और लागत घटाने पर ज्यादा है. यही कारण है कि ई-कॉमर्स के मुख्य बिजनेस में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित किया जा रहा है.

क्विक कॉमर्स पर फ्लिपकार्ट का पूरा ध्यान

एक तरफ जहां कंपनी पुराने स्ट्रक्चर को छोटा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वह भविष्य की नई संभावनाओं पर दांव लगा रही है. अगस्त 2024 में फ्लिपकार्ट मिनट्स के लॉन्च के साथ कंपनी अब क्विक कॉमर्स के बाजार में अपनी जड़ें जमा रही है.

कंपनी अपनी आमदनी को विज्ञापनों और सेलर्स कमीशन के जरिए मजबूत कर रही है. साफ़ है कि फ्लिपकार्ट अब एक ऐसी मशीन की तरह काम करना चाहती है जो कम खर्च में ज्यादा डिलीवरी दे सके, और यही कारण है कि कंपनी अपने पुनर्गठन के इस दौर से गुजर रही है.

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…