• 17/08/2024

कहीं बादल फटा…तो कहीं भूस्खलन का खतरा, हर तरफ बारिश से बर्बादी का मंजर, जानिए आपके शहर में कैसे हैं हालात?

कहीं बादल फटा…तो कहीं भूस्खलन का खतरा, हर तरफ बारिश से बर्बादी का मंजर, जानिए आपके शहर में कैसे हैं हालात?
Spread the love

देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से (Heavy rain in india) तबाही का मंजर है। कहीं इतनी ज्यादा बारिश हो रही है कि बाढ़ जैसे हालात हैं, तो कहीं सूखे की भी स्थिति है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बादल फटा है। शिमला जिले के रामपुर उपखंड के टकलेज इलाके में बादल फटने से 30 मीटर लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

इधर, राजस्थान में कुछ दिनों से मानसून की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जोधपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में भी हालात बेकाबू है। 22 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मानसून का कमबैक

वही छत्तीसगढ़ में भी ब्रेक के बाद एक बार फिर से बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 2 से 3 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन छत्तीसगढ़ में बन रहा है। जिसकी वजह से कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। सरगुजा, बिलासपुर के साथ ही राजधानी रायपुर में भी जमकर बदरा बरसेंगे।

एमपी में कहीं आफत, कहीं राहत

मध्य प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, अब एक बार फिर डैम और नदियां उफान पर आ गई हैं। पन्ना, सतना समेत 7 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूरे प्रदेश में रिमझिम बारिश देखने को मिलेगी।

Related post

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…
Aaj ka Rashifal 03 August 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सावन का पहला सोमवार? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 03 August 2026: मेष से मीन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 03 August 2026: सावन के पहले सोमवार पर चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका…