• 08/11/2022

वन विभाग के अफसरों का कारनामा, 1 साल बाद भी मजदूरी का नहीं किए भुगतान, नाराज ग्रामीणों ने रेंजर को बनाया बंधक और फिर…

वन विभाग के अफसरों का कारनामा, 1 साल बाद भी मजदूरी का नहीं किए भुगतान, नाराज ग्रामीणों ने रेंजर को बनाया बंधक और फिर…
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साल भर से मजूदरी का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रेंजर को बंधक बना लिया। पांच घंटे तक बंधक रहे रेंजर ने जब लिखित में मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिया तब जाकर आक्राोशित ग्रामीणों ने उन्हें रिहा किया।

दरअसल वन विभाग के रतनपुर रेंज में वाटर ऑब्जर्वेशन प्लान के तहत 800 मजदूरों से 1 साल तक काम कराया गया। वाटर ऑब्जर्वेशन प्लान के तहत बारिश का पानी रोकने के लिए जंगल और आसपास गड्ढे कराए गए थे। ताबालनुमा इन छोटे-छोटे गड्ढों में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाए। जिससे की पानी की तलाश में वन्य प्राणी भटककर गांव की ओर न जाएं।

इस पूरे काम के लिए छतौना गांव के 800 से ज्यादा ग्रामीणों ने काम किया। वन विभाग द्वारा यह काम कराए 1 साल का समय भी बीत गया लेकिन उन्हें मजदूरी नहीं दी गई। ग्रामीण अपने पैसों के भुगतान के लिए लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। लेकिन अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया।

रतनपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर सुमीत साहू सोमवार शाम जैसे ही गांव पहुंचे। खबर लगते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मजदूरी के भुगतान की मांग पर अड़े हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। रेंजर उन्हें भुगतान का आश्वासन देते रहे लेकिन वे नहीं माने। रेंजर ने बताया कि उन्होंने भुगतान की प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वे गांव इसीलिए ही आए हैं कि जानकारी जुटा सकें।

शाम 4 बजे से आए रेंजर रात 9 बजे तक ग्रामीणों के बीच रहे। आखिरकार जब रेंजर ने मजदूरी भुगतान का लिखित में आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और उन्हें वापस जाने दिया।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…