• 08/07/2022

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, हालत नाजुक, हमलावर गिरफ्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, हालत नाजुक, हमलावर गिरफ्तार
Spread the love

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज बड़ा हमला हुआ है। शिंजो चुनावी कैंपेन के दौरान नोरा शहर में भाषण दे रहे थे, उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का भी दौरा पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है और वे सांसें भी नहीं ले पा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही उनकी मौत की भी खबर आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक उन्हें दो गोलियां मारी गई। गोली मारने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

Related post

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने में शिक्षक निभाएं अहम भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने…

Spread the loveराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 82 शिक्षक एवं शिक्षाविद चयनित, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण के रचनात्मक अनुभव नई…
कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा

कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने…

Spread the loveबेंगलुरु । कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2013 में मैसूर में एक घर में आग लगाकर एक ही परिवार के छह…
गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, CM साय ने दी बधाई

गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की शिक्षिका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित, नवाचार और जनभागीदारी से बदली…